Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंउत्तर प्रदेशफिल्मी चक्कर

सुपरहिट साबित हो रही उत्तर कुमार की देहाती फिल्म ‘गजब’

मुजफ्फरनगर। लोक डाउन खुलने के बाद अब यूट्यूब पर देहाती फिल्में पहले की तरह नजर आने लगी है। लोक डाउन के बाद जहां प्रताप धामा की फड़काश् रिलीज हुई तो उत्तर कुमार की भी डेरी वाला फिल्म दर्शकों को देखने को मिली।

दोनों ही फिल्में लोगों को बहुत पसंद आई। आज राजलक्ष्मी मूवीज़ पर राजबाला प्रोडक्शन की प्रस्तुति, जोली बाबा जोगी द्वारा निर्देशित की गई फिल्म गजब रिलीज हुई।

फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सवेरे ९ः०० बजे रिलीज हुई इस फिल्म को अगले दिन ९ः०० बजे तक की लगभग ३० लाख के करीब दर्शक देख चुके थे।

 

 

और फिल्म देखने के बाद हजारों दर्शक अपने विचार सन्देश के रूप में लिखते हुए बोले कि उन्हें यह फिल्म बेइंतहा पसंद आई है अधिकांश दर्शकों ने फिल्म के विषय में लिखा है ग़ज़ब…।

धाकड़ छोरा फेम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमिताभ बच्चन समझे जाने वाले उत्तर कुमार के अभिनय से सुसज्जित इस फिल्म में उत्तर कुमार ने अपने अभिनय से दर्शकों को कई बार हंसाया गुदगुदाया और कई बार आंखों में आंसू लाने को भी मजबूर किया।

नवोदित अदाकारा नेहा चौहान ने भी अपनी अदाकारी से चार चांद लगाए हैं। वही उत्तर कुमार की बहन की भूमिका निभाने वाली डोली को दर्शकों का सबसे अधिक प्यार मिला है।

फिल्म में उत्तर कुमार की माता की भूमिका उषा देवी और पिता की भूमिका में विकास बालियान नजर आए हैं। कॉमेडियन राजेंद्र कश्यप की एक दोस्त के रूप में भूमिका कमाल की रही है।

राजीव सिरोही और सुजीत सिंह सिरोही भी अपनी भूमिका से न्याय करने में सफल रहे है। पारिवारिक मूल्यों, हादसों, गलतफहमी, उलझन, भाई-बहन का एक दूसरे के प्रति बोलता समर्पित प्यार, नोकझोंक, जवाबदेही से जुड़ी हुई मिली जुली कहानी है

गजब फिल्म की। जिसे देखकर दर्शक यही बोलते हैं गजब… यह फिल्म एक बार फिर संदेश देने का काम कर रही है।

एक आम साधारण घर की कहानी है और दुख आने के बाद आदमी को बदलना नहीं चाहिए बल्कि एक दूसरे की मदद करनी चाहिए यह फिल्म की कहानी का सारांश है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − six =