उत्तर प्रदेश

Ballia News: ओवैसी भारत को खंडित करने की साजिश रचने वाला दूसरा जिन्ना- विधायक सुरेंद्र सिंह

Ballia News:  विधायक सुरेंद्र सिंह ने AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi पर जमकर हमला बोला है। विधायक ने कहा कि ओवैसी प्रजातंत्र का आतंकवादी है इस समय भारत की राजनीति में जिन्ना का दूसरा रूप ओवैसी ही है।

यह भारत को खंडित करने के लिए राजनीत प्रारंभ किया है मैं तो यह कहूंगा कि भारत को खंडित करने की साजिश रचने वाला दूसरा जिन्ना भारत की धरती पर राजनीति के क्षेत्र में आ चुका है इस जिना से सावधान रहना चाहिए। प्रजातंत्र का दूसरा जिन्ना भारत की धरती पर ओवैसी के रूप में आ चुका है। भारत को खंडित आजादी मिली थी, नेहरू और गांधी के चलते यह बटवारा हो।बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह नेहरू और गांधी को बटवारे का जिम्मेदार बताते हुए यहां तक कह दिया कि भारत को जो आजादी मिली थी वह खंडित आजादी थी, केवल नेहरू और गांधी के चलते यह बटवारा हो गया।

यह भाव आज भी मन को कचोटता है और दुख देता है यदि शायद अखंड भारत का रूप आज होता तो यह जो दृश्य भारत के सामने दिखाई दे रहा है, नहीं दिखता। कांग्रेसी जितना दुर्बल भारत छोड़ कर गए थे आज शक्तिशाली भारत के रूप में देश को पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। भारत दुनिया में नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता में आ गया है।

बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने ओवैसी पर लगातार आक्रामक रहे। उन्होंने ओवैसी रूपी जिन्ना से सबको सावधान रहने की अपील की। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर को भी ओवैसी की तरफदारी करने के लिए आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यदि अखंड भारत होता तो आज न तो पाकिस्तान हमें आंख दिखाता नहीं बांग्लादेश अलग वजूद में होता।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =