Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चार शातिर लूट के माल सहित दबोचे

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड में चार शातिर बदमाशों को लूटी गयी नकदी, दो मोबाइल फोन और एक कार सहित गिरफ्तार करने किया है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि मंसूरपुर थानाध्यक्ष मनोज चाहल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इन्डीवर कार में सवार कुछ बदमाश वारदात करने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे है

इस सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त कार की घेराबंदी की जिस पर बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर कार में सवार चार बदमाशों को दबोच लिया पकडे गये आरोपियो के कब्जे से से गाडी एण्डीवर, दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोका कारतूस 315 बोर, दो चाकू , व थाना खतौली लूट से संबंधित 1540 रूप्ये, दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड बरामद किया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपी कस्बा खतौली के मौहल्ला जैन नगर निवासी जावेद उर्फ कल्लू पुत्र नूर मौहम्मद, विक्रांत उर्फ रजत पुत्र संजय, सलमान पुत्र मुश्ताक व राजा पुत्र उम्मैद अली है। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये आरोपियों ने गत दिवस खतौली में हुई लूट की घटना का इकबाल किया है।

बदमाशों से बरामद नकदी व मोबाइल फोन उसी लूट से संबंधित है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। बदमाशों की गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार चाहल, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरक्षक योगेंद्र सिंह, है. कां. विनोद कुमार, कां. अरविंद कुमार, कां. अनुज कुमार, कां. आदित्य कुमार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 7 =