Balrampur News: अपहरण के बाद पहले लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी सन्तोष वर्मा गिरफ्तार
Balrampur News: महाराजगंज तराई थानाक्षेत्र में एक लड़की की हत्या कर दी गई. उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने रविवार को बताया कि महराजगंज तराई थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की पिछले छह जून को अचानक घर से गायब हो गई थी। पुलिस के अनुसार पिता की तहरीर पर गांव के एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही थी.
कुछ लोगों ने शनिवार को सूचना दी कि एक गांव के पास गन्ने के खेत में एक लड़की का शव पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता को सूचना देकर शिनाख्त कराई गई तो कपड़े व चप्पल देखकर कर पिता ने अपनी बेटी की शिनाख्त कर ली.
शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने आशंका जताई है कि अपहरण के बाद पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी. इसके साथ ही शव की शिनाख्त मिटाने के लिए उसे जला दिया गया था.
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने रविवार को बताया कि मृतका के परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में सन्तोष वर्मा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

