उत्तर प्रदेश

Meerut News: एक रथ के दो पहिये होते है एक समाज व दूसरा सरकार: उप मुख्यमंत्री-केशव प्रसाद मौर्य

Meerut News:  केशव प्रसाद मौर्य  द्वारा ग्राम राफन विकास खंड मवाना  में शहीद नरेन्द्र सिंह अमृत सरोवर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ एक क्रांतिधरा है। स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत यहीं से हुई थी। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने वाले है ऐसे समय में हम अपने ऐसे स्वंतंत्रता संग्राम सैनानियों का स्मरण कर रहे है, जिनके कारण हमें आजादी मिली है।

प्रधानमंत्री द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर देश के हर लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि उप्र में 80 लोकसभा है। उ0प्र0 में छः हजार अमृत सरोवर का निर्माण होना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हर ग्राम सभा में 02 अमृत सरोवर का निर्माण करेंगे।

लाइब्रेरी से भी बच्चे यहां आकर पढ़ सकते है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि एक रथ के दो पहिये होते है एक समाज व दूसरा सरकार का। कोई भी चीज अगर बनायी जाती है तो उसको आप संभाल कर नहीं रखोगे तो वह सुरक्षित नहीं रहेगी।

उसे सुरक्षित रखना हमारा धर्म ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है अपने लिए ही नहीं अपनी आने वाली पीढी के लिए भी अन्यथा हमारी आने वाली पीढी हमें माफ नहीं करेंगी।

 प्रधानमंत्री के प्रयासो से ही 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने कहा कि इस बार हमने भी संकल्प लिया हैं कि प्रदेश की हर ग्राम सभा में 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने विकास की योजनाओ से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। उन्होने कहा कि सभी योजनाओ का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग दिनेश खटीक, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, ब्लाॅक प्रमुख, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + seventeen =