उत्तर प्रदेश

Banda News: फांसी के फंदे से लटका मिला भाजपा नेत्री श्वेता सिंह गौर का शव, दीपक सिंह गौर भी लापता

Banda News:  कोतवाली क्षेत्र में  इंदिरा नगर इलाके में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के बाद से स्वेता सिंह के पति और भाजपा नेता दीपक सिंह गौर भी लापता हैं. दीपक सिंह के लापता होने से मामला तूल पकड़ रहा है. फिलहाल घटना के बाद से श्वेता सिंह के मायके और ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति मीडिया से बातचीत करने से बच रहा है.

इस घटना की जानकारी देते हुए बांदा के एसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि स्वेता सिंह के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. कमरा अंदर से बंद था, जिससे लग रहा है कि आत्महत्या की गई है. स्वेता सिंह के पति दीपक सिंह गौर यहां नहीं हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, श्वेता सिंह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती थी. पूर्व डीआईजी राज बहादुर सिंह के बेटे दीपक सिंह गौर से विवाह किया था. बांदा की राजनीति में अच्छी पकड़ जमाए दीपक सिंह ने श्वेता सिंह को भी राजनीति में उतार दिया, जिसके बाद से दोनों जनपद के वरिष्ठ नेताओं में जाने जाते थे. श्वेता सिंह की दो बेटियां हैं. वह इंदिरा नगर में ही काफी समय से रह रही थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =