उत्तर प्रदेश

Banda News: चित्रकूट से जालौन जा रहे थे लोग, कार अनियंत्रित होकर ट्राली से टकराई

Banda News:  हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 1 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। यह सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चित्रकूट के कर्वी से जालौन जा रहे थे उसी दौरान इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे जाकर सड़क किनारे खड़े ट्रॉली में टकरा गई। मृतकों के गाड़ी से शराब की बोतलें भी मिली हैं।

 चित्रकूट रोड से कुछ दूरी पर ही एक बार भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, वहीं 1 लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उनको कानपुर रिफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी 32 ब्लैक एक्सयूवी गाड़ी चित्रकूट से जालौन जा रही थी। उसी दौरान बांदा शहर मुख्यालय से कुछ दूर पहले ही सड़क किनारे खड़े एक ट्रॉला से यह गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा चार अन्य घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां 2 और लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुल मिलाकर 4 लोगों की इस घटना में दर्दनाक मौत हुई है। वहीं 2 लोगों की हालत बेहद नाजुक होने के चलते उनको कानपुर रिफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई।

सूचना पर एसपी अभिनंदन ने मौके का मुआयना किया है और बताया कि एसक्यू भी गाड़ी जो कर्वी से जालौन जा रही थी, जिसमें 6 लोग सवार थे, यह गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्राला से जा टकराई है, जिसमें 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।

वहीं चार लोगों को ट्रामा सेंटर भेजा गया था, जिसमें वहां पर भी दो लोगों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं दो लोग गंभीर घायल हैं, उनको ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। गाड़ी का मुआयना किया गया तो गाड़ी में शराब की बोतलें मिली हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह लोग शराब के नशे में थे और गाड़ी अधिक स्पीड में होने के चलते अनियंत्रित हो गई। फिलहाल मामले की और जांच कर जानकारी जुटा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =