Banda News: सालों से दुष्कर्म कर रहा था रिश्ते का फूफा, 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया
Banda News:तिंदवारी थाना क्षेत्र पर एक लड़की से उसके सगे फूफा के भाई यानि रिश्ते का फूफा सालों से दुष्कर्म कर रहा था. लड़की के विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा, जिससे लड़की चुपचाप सब कुछ सहन करती रही. नाबालिग लड़की जब गर्भवती हुई तब तक घर वालों को भनक नहीं लगी.
लेकिन समय बढ़ता गया और लड़की के हाथ पैरों में स्वेलिंग आ गई तब घरवालों ने डॉक्टर को दिखाया. घरवालों ने डॉक्टर से जांच करवाई तब बात स्पष्ट हो गई कि लड़की के पेट में बच्चा है.
पूरे मामले में लड़की के माता-पिता ने अपने रिश्तेदारों से बात की और आरोपी पर शादी के लिए दवाब डाला तो आरोपी ने कहा कि ठीक है अबॉर्शन करा दीजिए उसके बाद शादी कर ली जाएगी. लेकिन तब तक लड़की को गर्भवती हुए काफी समय हो चुका था, उस वक्त बच्चा पैदा होने की स्थिति पर था.
लड़की को दर्द होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां 15 साल की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया. पूरे घटनाक्रम को लेकर लड़की के पिता ने पुलिस चौकी में सूचना दी, लेकिन सक्रियता नहीं दिखा रही है. जिससे अब पीड़ित परिवार परेशान है.
जिस व्यक्ति ने लड़की को गर्भवती किया है वह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव का रहने वाला छोटू है. घटना के बाद से आरोपी युवक और उसके परिजनों ने मिलकर साजिश के तहत युवक को अपने घर से बाहर भेज दिया.
पूरे मामले में सदर सीओ आंनद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तिंदवारी थाने में सूचना दी गई है कि एक नाबालिग लड़की के साथ उसके रिश्तेदार के द्वारा सालों से यौन शोषण किया जा रहा था.

