वैश्विक

महाराष्ट्र: खेत में लटके मिले चार बच्चों के शव, कुल्हाड़ी से की गई निर्मम हत्या

महाराष्ट्र के जलगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी है। ये घटना गुरुवार देर रात की है और बच्चों के माता-पिता काम से मध्यप्रदेश में थे। 

जलगांव के बोरखेड़ा गांव में मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां यह परिवार खेती करता था। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। बोरखेड़ा गांव के खेत में इन चारों बच्चों के शव लटके हुए मिले, जिसके बाद पूरे गांव में गुस्से और शोक का माहौल है। मध्यप्रदेश से नौकरी की तलाश में यह परिवार महाराष्ट्र के जलगांव में आया था।
महताब और उसकी पत्नी रूमली बाई भिलाला बोरखेड़ा गांव के ही मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां खेती कर जीवनयापन करते हैं। मरने वाले बच्चों में 12 साल की लड़की सईता, 11 साल का रावल, आठ साल का अनिल और तीन साल की सुमन शामिल है। इन चारों बच्चों का शव मालिक मुस्तफा का खेत में लटका हुआ पाया गया।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि इन चारों बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। पुलिस को शक है कि इन चारों की हत्या एक ही कुल्हाड़ी से की गई है। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है और तलाशी अभियान जारी है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − six =