उत्तर प्रदेश

Barabanki: महिला टीचर तमन्ना को पति ने स्कूल पहुंचकर दे दिया तीन तलाक

Barabanki.  एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाली महिला शिक्षक तमन्ना को उसके पति ने स्कूल पहुंचकर तीन तलाक दे दिया. महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. इसी के चलते ससुराल वालों ने उसे मायके भेज दिया था.

महिला अपने मायके बाराबंकी में रहकर एक निजी विद्यालय में पढ़ा रही थी. पति सऊदी अरब में रह रहा था. सऊदी से वापस आकर पति ने विद्यालय पहुंचकर पत्नी को उसकी क्लास में ही तीन तलाक दे दिया. महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है. महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

बता दें कि पीड़ित महिला तमन्ना बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज मुहल्ले कि रहने वाली है. तमन्ना का निकाह 3 साल पहले एक सितंबर 2020 को फिरोजाबाद जिले के रहने वाले मोहम्मद शकील के साथ हुआ था.

आरोप है कि निकाह के एक महीने बाद से ही पति, सास सहित अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते हुए दहेज की मांग करते थे. पीड़ित महिला तमन्ना का आरोप है कि दहेज न लाने पर घर से भगाने की धमकी देते थे. दहेज न दे पाने की वजह से ससुराल के लोगों ने उसे एक दिन योजनाबद्ध तरीके से मायके भेज दिया और बिना बताए पति सऊदी अरब चला गया.

पति के सऊदी जाने के बाद तमन्ना ससुराली गई. उस दौरान उसे ससुराल में रहने नहीं दिया गया और उसे वहां से निकाल दिया गया. जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी. 28 जून को पति सऊदी से वापस आकर 10 जुलाई को तमन्ना के घर बाराबंकी पहुंचा और आक्रोशित होते हुई उसे घर चलने को कहा. तमन्ना ने प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की नौकरी का हवाला देकर तुरंत साथ चलने में असमर्थता जताई.

बताया जा रहा है कि उस दौरान पति 6 दिन तक तमन्ना के घर रुका। इसके बाद वह अपने घर चला गया. एक बार फिर 24 अगस्त को उसका पति घर आया. उस समय वह स्कूल गई हुई थी, तो वह स्कूल पहुंच गया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 13 =