उत्तर प्रदेश

Barabanki News: 14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी

Barabanki News: मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप  का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां 14 साल की नाबालिग लड़की (Minor girl) घर में अकेली सो रही थी। तभी गांव के ही 4 युवक आए और उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए। जहां उसके साथ जबरन गैंगरेप किया।

युवकों के चंगुल से छूट कर आई लड़की ने अपनी मां को आपबीती बताई। जिसके बाद पिता ने लड़की के साथ थाने पहुंचकर चारों युवकों पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पूरी घटना मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के चार युवकों पर एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक गांव के ही चार युवक एखलाक, मुन्ना, गुलफाम, शाहिद, ने उनकी 14 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए और उसके बाद उसके साथ जबरन रेप किया।

यही नहीं इस घटना के बारे में मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह युवकों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची लड़की ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पिता ने लड़की के साथ थाने पहुंचकर चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को जेल भेजा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 17 =