उत्तर प्रदेश

Barabanki News: सिर कुचलकर ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या

Barabanki News: गांव में स्थित ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या  का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुबह पूजा करने पहुंचे भक्तों ने पुजारी का लहूलुहान शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। वहीं वारदात की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू की।

हत्या की यह वारदात बाराबंकी में कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर मजरे दरांवा गांव की है। यहां पुजारी बालक राम यादव गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देव स्थल पर बरामदा नुमा आश्रम में लंबे समय से रहकर पूजा पाठ करते थे। आज देर रात उनका सिर कुचकल हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीण धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने पहुंचे तो पुजारी को मृत पड़ा देखा। इसकी सूचना उन लोगों डायल 112 पर दी।

वहीं सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने पर सामने आया कि मंदिर से घंटे, दानपात्र और दूसरा सामान गायब था। जिसके बाद पुलिस ने पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी बालक राम के परिवार में कोई नहीं है। दो बहनें थी जिनकी शादी हो गई। उसके बाद से बालक राम ब्रह्म देव के स्थल पर रहकर पूजा पाठ करता था। आज सुबह उसको मृत देखकर उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21403 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =