उत्तर प्रदेश

Barabanki News : बाराबंकी पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन किलो 90 ग्राम मार्फीन बरामद

Barabanki News :बाराबंकी की नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने ओबरी सड़क से दो मार्फीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन किलो 90 ग्राम मार्फीन बरामद हुई है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि ओबरी के पास से कुछ मार्फीन तस्कर जाने वाले हैं। इस पर नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने दलबल के साथ ओबरी के पास चेकिंग लगा दी।

देर रात दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन सिपाहियों ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम और पता इबादुलहक सिद्दीकी निवासी मोहल्ला कटरा अहिरन पुरवा थाना कोतवाली नगर और मुईन अब्बास निवासी काशीराम कालोनी आवास विकास थाना कोतवाली नगर बताया।

पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी कराई तो उनके पास से तीन किलो 90 ग्राम मार्फीन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक गैंग है जो मणिपुर से मार्फीन लाता है। मार्फीन लाने के लिए वह ट्रक और ट्रेनों का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद मार्फीन को लखनऊ, बाराबंकी, बरेली और वेस्ट के जिलों में छोटी-छोटी मात्रा में सप्लाई करते थे।

गिरफ्तार किया गया आरोपी तस्कर इबादुल हक सिद्दीकी काफी शातिर हैं। यह पूर्व में नारकोटिक्स विभाग द्वारा वर्ष-2012 में तथा वर्ष-2017 में गोवाहटी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से मार्फीन के साथ पकड़ा जा चुका है। जिसमें वह जेल भी गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20857 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + fifteen =