Gorakhpur News: अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाएं, किसान घाटे में अपनी फसलें बेच रहे हैं- नरेश उत्तम
Gorakhpur News: ‘सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम(Naresh Uttam Patel) से किसान नौजवान पटेल यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि किसानों की बदहाली को लेकर नौजवानों की परेशानी को लेकर सरकार बल्लभ भाई पटेल से प्रेरणा लेकर इस देश की आजादी में सरदार वल्लभ भाई पटेल योगदान रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने किसानों को जोड़ा, लेकिन किसानों की सबसे बड़ी जो समस्या है, वो आज किसान घाटे में अपनी फसलें बेच रहे हैं।किसान नौजवान पटेल यात्रा’ (‘Kisan Naujawan Patel Yatra’) के बहाने कार्यकर्ताओं में जोश भरने गोरखपुर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) के साथ कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की की। जिससे नाराज प्रदेश अध्यक्ष ने धक्का देकर उन्हें पीछे किया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के हंगामा से कुर्सियां बिखर गईं। कार्यक्रम में गुटबाजी और अराजकता चरम पर दिखी।
भीषण गर्मी में इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष पांच घंटे देरी से पहुंचे। शाम 5 बजे जैसे ही नरेश उत्तम ने बोलना शुरू किया पदाधिकारियों ने धक्का मुक्की होने लगी। हाथ में माइक लेकर बोल रहे प्रदेश अध्यक्ष अनियंत्रित होकर गिरते-गिरते बचे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को धक्का देकर पीछे किया।
इनमें पूर्व मंत्री केसी पांडेय के पुत्र भी थे। वीडियो में वह तू-तू मैं-मैं करते दिखे। गोरखपुर के निपाल क्लब में ‘किसान नौजवान पटेल यात्रा’ का स्वागत होना था। रविवार शाम 5 बजे यात्रा पांच घंटे की देरी से यहां पहुंची। इस बीच मंच पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई।
उन्होंने मंच से पांच घंटे की देरी से आने के लिए माफी मांगी। तलवार के साथ सपाइयों ने मंच पर शक्ति प्रदर्शन कर 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी यूपी में अपनी ताकत का अहसास कराया। इस दौरान नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि संविधान के दायरे में रहते हुए वे भाजपा की सरकार को किसी भी तरह से हटाकर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार झूठी सरकार है। प्रदेश का अस्तित्व बचाना है, तो 2022 में अखिलेश की सरकार लाना होगा। इस सरकार में सब कुछ महंगा है।
