वैश्विक

Baramulla: पाकिस्तानी आकाओं द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी भर्ती गिरोह का भंडाफोड़

Baramulla: सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आकाओं द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी भर्ती गिरोह का भंडाफोड़ किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमोद नागपुरे ने यहां से 30 किलोमीटर दूर पट्टन में संवाददाताओं को बताया, ‘दो किशोरों सहित पांच युवकों को बारामूला जिले के पट्टन क्षेत्र में आतंकवाद के शिकंजे से छुड़ाया गया. उनसे पूछताछ की गई और उनके माता-पिता को उन्हें सौंप दिया गया.’

उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना ने उस गिरोह (आतंकवादी) का भंडाफोड़ किया है जिसमें पाकिस्तानी आका सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को आतंकवादी संगठन में शामिल होने और भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लुभाने की कोशिश कर रहे थे. अधिकारी ने बताया, ‘विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि कुछ युवाओं को पाकिस्तान के आतंकी आकाओं द्वारा आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए बहकाया जा रहा है.’

उन्होंने बताया, ‘सुरक्षा बलों ने सबसे पहले इन युवकों का पता लगाया और उनके माता-पिता की मदद से उनसे लगातार पूछताछ की गई. इनके खुलासे से पता चला कि ये युवक आतंकी संगठनों में भर्ती होने के लिए सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में आतंकी संचालकों के संपर्क में थे.’ उन्होंने बताया कि आतंकी आका उन्हें कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहे थे.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + three =