उत्तर प्रदेश

बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा छः दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बाराबंकी। अल्पसंख्यक कार्य मंन्त्रालय भारत सरकार की नई रोशनी योजना के तहत बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा बनीकोडर ब्लाक के अहमदपुर गांव में स्थित मदरसा में अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व विकास का छठवें बैच का छः दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हो गया।

प्रशिक्षण समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला थानाध्यक्ष शंकुन्तला उपाध्याय, संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार एवं प्रभारी पुलिस चैकी सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया और थानाध्याक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगीं

अपनी सुरक्षा और आत्म निर्भरता के लिए आगे आयेंगी तभी उनमें नेतृत्व का विकास होगा। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा साइबर ठगी महिलाओं के साथ होती है मोबाइल और फेसबुक के द्वारा उनके साथ साइबर क्राइम होता है

इसके लिये महिलाओं को सतर्क रहना होगा। चैकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय भी साइबर क्राइम में किस प्रकार ठगी व अपराध होते हैं उसके बारे में बताया।

वहीं संस्था अध्यक्ष एवं चाइल्ड लाइन निदेशक रत्नेश कुमार ने रासायनिक उर्वरक व कीट नाशक के प्रयोग से उत्पादित फल एवं सब्जियों से होने वाले नुकशान के बारे में बताया और घरों में पोषण वाटिका तैयार करने की जानकारी दी।

इसी के साथ रत्नेश कुमार ने बताया कि माता-पिता के उचित मार्ग दर्शन और मित्रवत व्यवहार न होने से किशोरा अवस्था में बालक एवं बालिकाएं अक्सर बहकावें में आकर अपना कैरियर बरबाद कर लेते हैं

इसलिए माता-पिता को बच्चों से बालमित्र व्यवहार करना चाहिए वहीं बालिकाओं को अपने माता-पिता को हर समस्या से अवगत कराकर मार्ग दर्शन लेना चाहिए। इस अवसर पर गुलजार बानों ने घर में सास-बहु के झगड़ों से बचने के लिए बताया।

प्रशिक्षक जियालाल, अंजली जायसवाल, ने सभी प्रतिभागियों को घन्यवाद दिया इस अवसर पर चाइल्ड लाइन बनीकोडर के टीम लीडर अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार व महिला थाना एवं पुलिस चैकी अहमदपुर के कई महिला सिपाही और स्थानीय मोहम्मद आजम ,पत्रकार सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 2 =