उत्तर प्रदेश

Basti: थाने पहुंचा युवक पुलिस से बोला-साहब मुझे भांग दिला दो..

Basti बस्ती जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जान कर आपके होश उड़ जाएंगे. यहां पर एक युवक भांग की मांग करने के लिए सीधे थाने पर पहुंच गया और पुलिसकर्मियों से भांग दिलाने की मांग करने लगा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Basti जनपद के पैकोलिया थाने में आज एक ऐसा युवक पहुंचा जो पैकोलियां पुलिस से ही भांग दिलाने की मांग करने लगा. युवक का आरोप है की दुकानदार उसको भांग नहीं दे रहा है. जिससे उसकी तबियत खराब हो जा रही है. वीडियो में युवक कह रहा है कि मैं दुकानदार को दुगना पैसा भी दे रहा हूं फिर भी वो मुझे भांग देने को तैयार नहीं हो रहा है. इसलिए साहब मेरा आप लोगों से निवेदन है की आप लोग मुझे भांग दिलवाइए. युवक कहता है भांग गुटखा सब खाने के लिए बनता है. लेकिन मेरे घर वालो के कहने पर दुकानदार मुझे नहीं दे रहा है. इसलिए मैं पुलिस के पास आया हूं.

युवक के भांग मांगने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पैकोलिया थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया की युवक मानसिक रूप से विछिप्त है. थाने पर आने के बाद उसके घर वालो को सूचना दी गई थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − seven =