उत्तर प्रदेश

ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या का पर्दाफाश: Sex सम्बन्ध बनाने से इनकार करने पर कर दी हत्या

बसखारी पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को सुबह फोन द्वारा बसखारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बीबीपुर नहर के अन्दर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है।

इस सूचना पर बसखारी पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लिया गया था। अज्ञात महिला की पहचान ज्योति मोदनवाल उम्र लगभग 25 वर्ष पत्नी विवेक मोदनवाल निवासी रामपुर सकरवारी थाना बेवाना के रूप में हुई थी।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मृतका ज्योति मोदनवाल रामपुर सकरवारी में ब्यूटी-पॉर्लर का संचालन करती थी। मृतका के पति विवेक मोदनवाल पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रामपुर सकरवारी थाना बेवाना की तहरीर पर थाना बसखारी में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज़ किया गया था।

घटना के तत्काल अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। विवेचना के दौरान आस-पास की सीसीटीवी फूटेज व कॉल-डिटेल की मदद से आरोपी अर्जुन कुमार गौड़ का नाम प्रकाश में आया। आरोपी को 26 अप्रैल को समय सुबह 05.30 बजे बसखारी पुलिस टीम द्वारा मसड़ा बाजार मछली मण्डी के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अर्जुन कुमार गौड द्वारा बताया गया कि वह मछली खरीदने व बेचने का काम करता है। मृतका ज्योति मोदनवाल से उसकी पहले से जान-पहचान थी। दोनों की मोबाइल द्वारा बातचीत होती थी।

हत्या वाले दिन वह ज्योति को अपने मोटर-साईकिल पर बैठाकर घुमाता रहा और शाम को लगभग 7-8 बजे बीबीपुर रूद्रपुर भगाही जाने वाली नहर पटरी के पास अपनी मोटरसाईकिल रोक दिया और ज्योति को वही पर कपड़े उतारकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दवाब बनाने लगा।

ज्योति ने जब उसका विरोध किया तो उसने उसका गला दबाकर वही पर हत्या कर दी थी। अर्जुन कुमार गौड़ पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गौड़ निवासी शहजादपुर कृष्णानगर कालोनी थाना को0 अकबरपुर का ही रहने वाला है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =