वैश्विक

Bengaluru: पहले ही दी थी धमकी, जला दूंगा-शशांक को पेट्रोल डालकर जलाया

Bengaluru  बाहरी इलाके में 18 साल के एक लड़के को पेट्रोल डालकर जलाने की घटना सामने आई है; लड़के को गंभीर हालत में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि इस लड़के का पहले अपहरण किया गया था. लड़के की पहचान शशांक (18) के रुप में हुई है. लड़के के पिता रंगनाथ ने बताया कि उनका बेटा एक लड़की के प्रेम में था; जो दूर की रिश्‍तेदार भी है. उसी लड़की के परिवार के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

पुलिस ने बताया कि शशांक आरआर नगर का निवासी है और वह एसीएस कॉलेज में कंप्यूटर साइंस (सीएस) प्रथम वर्ष का छात्र है. उनकी शिकायत के अनुसार, शशांक को उसके पिता ने कॉलेज छोड़ा था, लेकिन बाद में उसकी कक्षाएं रद्द होने के कारण वह कॉलेज से घर जाने के लिए निकला था. बस स्‍टॉप के पास उसे 7 लोगों ने जबरदस्‍ती अपनी कार में खींच लिया और बाहरी इलाके कनिमिनिके टोल प्‍लाजा के पास ले जाकर आग के हवाले कर दिया.


पीड़ित के पिता रंगनाथ के अनुसार, शशांक एक लड़की से प्यार करता था जो मैसूरु की उसकी दूर की रिश्तेदार है. 3 जुलाई को शशांक, लड़की से मिलने उसके घर गया था, जिस पर दोनों पक्षों के परिजनों ने आपत्ति जताई थी. कुछ दिनों बाद, 10 जुलाई को, लड़की के माता-पिता लड़के के घर आए और उन्‍होंने शशांक को धमकी दी. अपहरण करने के आरोपी 7 लोगों में से एक की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने उसे ही मुख्‍य आरोपी बनाया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मनु, लड़की और शशांक का चाचा है.


मनु को लेकर रंगनाथ ने कहा कि यह रिश्‍ता बीते एक साल से चल रहा था और हमने मनु को भरोसा दिलाया था कि इस मामले को हम सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे; लेकिन उसने धमकी दी थी कि वह पेट्रोल डालकर आग लगा देगा, और आखिर उसने यह कर दिया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =