स्वयं पर भरोसा हो तो सब आपके अनुकूल ही होगा-जयराम जी


महाराज श्री ने भगवान श्रीराम एवं श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए भगवान की बाल लीलाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर प्राणी के जीवन में एक समय ऐसा भी आता है जब दूसरे तो क्या आपके अपने भी साथ नहीं देते। आपकी हर सलाह पर प्रश्नचिन्ह लगा देते हैं, ऐसे समय में आपके मन मस्तिक में विभिन्न प्रकार के उतार-चढ़ाव आने लगते हैं, वह समय वास्तव में ही बड़ा कठिन होता है। उन्होंने कहा कि उस समय वास्तव में मन और भी विचलित होने लगता है, यह मानवीय स्वभाव है लेकिन ऐसी विषम परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर भरोसा करना होगा। आपका अपने पर विश्वास ही आपकी सफलता की महत्वपूर्ण सीढी है। उन्होंने कहा कि आपका स्वयं पर भरोसा मजबूत होगा तो आप विशाल पर्वत शिखर पर भी अकेले ही बड़ी आसानी से चढ़ सकेंगे।
इस दौरान मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक प्रमोद मित्तल, अध्यक्ष सुभाष चौहान, महामंत्री विजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश तायल समेत अशोक शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, बिट्टू प्रधान, कन्हैया शर्मा, सुधीर यादव, प्रमोद गोयल, मुकेश सोम, कुलदीप शर्मा, संयम बंसल, राजीव गर्ग, रतीराम धींगरा दीपक बंसल, शरद सिंघल, दीपक सिंघल, राजीव चौधरी, दिव्य प्रताप सोलंकी, विवेक वालिया समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।

