फिल्मी चक्कर

‘भारत’ का लुक

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का लुक सामने आया है. फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के सेट से सलमान और कैटरीना कैफ की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सलमान और कैटरीना पंजाब के वाघा बॉर्डर पर खड़े नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में सलमान-कैटरीना वाघा बॉर्डर पर भारतीय सीमा के अंदर खड़े हैं और सामने इंडिया-भारत लिखा हुआ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में अली ने लिखा, ”एक शख्स और देश का सफर एक साथ भारत में सलमान खान , कैटरीना कैफ , सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी के साथ.”जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान इस वक्त फिल्म की शूटिंग पंजाब के लुधियाना में कर रहे हैं. फिल्म ने करीब शूटिंग के 50 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म में दिखाया जाने वाला वाघा बॉर्डर असल में एक सेट है जिसे लुधियाना के बल्लोवल गांव में इसका सेट बनाया गया है. फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के चर्चित बॉर्डर पर शूटिंग की इजाजत न मिलने के कारण पंजाब के गांव में इसका सेट बनाने का फैसला लिया गया. फिल्म के सेट के लिए किसानों से उनके कुछ खेत किराए पर लिए गए . जिसके बाद करीब 20 दिन में सेट तैयार किया गया है.

बताया जा रहा है कि लुधियाना में फिल्म की शूटिंग 18 नवंबर तक का शेड्यूल है. इसके बाद फिल्म के कुछ हिस्सों को दिल्ली में भी फिल्माया जाना है. इससे पहले फिल्म के सेट से निर्देशक अली ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी.जिनमें सलमान खान खतरनाक स्टंट करते दिख रहे थे. अली अब्बास ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “सलमान खान और उत्तर प्रदेश के कुछ बेहद हिम्मतवाले और विनम्र राइडर्स के साथ अपनी ज़िंदगी का सबसे ज़्यादा रोमांचकारी एक्शन सीक्वेंस शूट किया.”  फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का रूपांतरण है. इस फिल्म की पटकथा वरुण शर्मा और अली अब्बास ज़फर ने लिखी है. फिल्म में विशाल और शेखर की मशहूर जोड़ी ने संगीत दिया है. इस फिल्म की पहले शेड्यूल की शूटिंग हिंदुस्तान, दूसरे की माल्टा और अब हाल ही में तीसरे शेड्यूल की शूटिंग अबु धाबी में हुई.फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पटानी और कैटरीना कैफ अहम किरदारों में नज़र आएंगी. फिल्म में जैकी श्रॉफ, तब्बू, आसिफ शेख, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =