भरतिया कालोनी निवासी युवती ने खुद को फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवती ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला भरतिया कालोनी निवासी राजू की बेटी उर्वशी ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
मुज़फ्फरनगर : संदिग्ध प्रस्थिति में महिला के आत्म हत्या से परिजनों मचा कोहराम,मृतक महिला यहीं की बताई जा रही है निवासी .आस पास के लोगों की भारी भीड़ लगी,सूचना मिलते ही स्थानीय @muzafarnagarpol ने मोके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की शुरू।थाना नई मंडी क्षेत्र के भरतिया कॉलोनी की घटना pic.twitter.com/9qButGVlxs
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 27, 2020
इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पडौसियो सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटके शव को नीचे उतरवाया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
बताया जाता है कि भरतिया कालोनी निवासी राजू की विवाहित बेटी उर्वशी अपने बेटे के साथ आजकर अपने मायके आई हुई थी। कि आज सुबह अज्ञात कारणो के चलते विवाहिता उर्वशी ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
महिला की मौत का कारण पता नही लग पाया है। वहीं दूसरी और पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। महिला की मौत से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है।
