Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चेयरमैन की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा, 151 करोड रुपए का बजट पास

मुजफ्फरनगर। ८ महीने ८ दिन बाद नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के प्रयासों से आज आयोजित की गई शासन की गाइड लाइन के हिसाब से सभी बिंदुओं का ध्यान रखा गया था

मीडिया के बंधुओं की बैठने की अलग व्यवस्था अधिशासी अधिकारी के कमरे में कराई गई थी और वहां पर एलईडी के माध्यम से वह लोग लाइव टेलीकास्ट देख रहे थे ऐसे ही पति सभासदों की बैठने की व्यवस्था पालिका अध्यक्ष के कमरे में अलग कराई गई थी

और वह भी एलईडी के माध्यम से बोर्ड बैठक का लाइव टेलीकास्ट देख रहे थे होल के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया था सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में चीन द्वारा हिंदुस्तान के मारे गए सैनिकों के बारे में चीन की निंदा की और सदन में निंदा प्रस्ताव रखा और फिर बाद में कोविड-१९ में पालिका के कर्मचारियों अधिकारियों एवं माननीय सभासदों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की

विशेष तौर पर सफाई कर्मचारी संघ द्वारा किए गए कार्यों की पालिका अध्यक्ष द्वारा उन लोगों का आभार जताया गया आगे बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा पूरा बोर्ड अब एक है ढाई साल हो चुका है बचे हुए ढाई सालों में शहर में और बहुत से विकास कार्य कराने है

जनता को हमारे से बहुत आशाएं हैं इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ बैठक की कार्यवाही आरंभ की गई लगभग १५१ करोड रुपए का बजट पास कराया गया ७१ प्रस्तावों में से ७० प्रस्ताव पास किए गए एक प्रस्ताव संख्या २५९.२६९.२७१.२७२. को आगामी बोर्ड बैठक में रखने पर प्रस्ताव पास होगा बनी लगभग सभी बिंदुओं पर पूरे बोर्ड ने सर्व सहमति से एजेंडे को पास किया

बहुमत के आधार पर हाथ उठाकर रिलीज किया गया और आखिर में राष्ट्रीय गान के साथ बैठक को समाप्त किया गया इसके बाद पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी पिछले कई दिनों से नगर पालिका परिषद सभागार में धरने पर बैठे ठेकेदारों के बीच पहुंची और ठेकेदारों के अध्यक्ष श्री आदेश त्यागी जी को कहां मैंने पूरा प्रयास किया था कि आप लोगों का पेमेंट ना रुके और आगे भी मैं कोशिश करूंगी

फिर जल्द से जल्द आप लोगों का पेमेंट करा दिया जाए आप लोग मेरे परिवार का हिस्सा है आपकी परेशानी मेरी परेशानी है आप लोग जल्द से जल्द रुके हुए कार्यों को पूरा करें और जो नए कार्य हैं उन्हें भी आरंभ किया जाए

पालिका अध्यक्ष का आश्वासन मिलने के बाद ठेकेदार यूनियन द्वारा अपना धरना समाप्त कर दिया गया बैठक में जिला बैठक में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल अधिशासी अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य लोग शामिल है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + sixteen =