Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मिनी ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली बुढ़ाना के गांव अलीपुर अटेरना में शनिवार की सुबह घर के बाहर सफाई कर रहे किसान को मिनी ट्रक ने कुचल दिया। जिससे किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर बुढ़ाना- खतौली मार्ग पर जाम लगा दिया।ग्रामीणों के अनुसार गांव अलीपुर अटेरना निवासी प्रवीण उर्फ बिल्लू पुत्र अतर सिंह शनिवार की सुबह करीब 6 बजे खतौली- बुढ़ाना मार्ग पर गांव में स्थित अपने घर के बाहर झाड़ू लगाकर सफाई कर रहा था।

वहीं पर गोबर से भरी बुग्गी खड़ी थी। तभी खतौली की और से आ रही एक डीसीएम अनियंत्रित होने पर सड़क के किनारे खड़ी गोबर से भरी बुग्गी में सीधी टक्कर मार दी।

तब बुग्गी टूटने के बाद प्रवीण को लग गई और डीसीएम ने भी प्रवीण को अपनी चपेट में ले लिया। प्रवीण ने मौके पर दम तोड़ दिया। इस घटना को देखकर सड़क के इर्द-गिर्द अपने अपने घरों के बाहर खड़े ग्रामीणों ने शोर मचा दिया।

डीसीएम चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बुढ़ाना मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने का तथा गांव के बीच निकल रहे मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =