भोपा: ठेकेदार के साथ मारपीट कर किया घायल
भोपा। आपसी विवाद मे कुछ लोगो ने ठेकेदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार कस्बा भोपा निवासी चिनाई के ठेकेदार तौफीक पुत्र हबीब का कस्बा निवासी साजिद से पैसो के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद चल रहा है।
भोपा में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद. दिन निकलते ही कांट्रेक्टर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हमला.बताया जा रहा है जान से मारने के इरादे से गर्दन पर चलाया था धारदार हथियार.लेकिन भागते हुए बाजू पर लग गया धारदार हथियार. @muzafarnagarpol pic.twitter.com/b0Tju0EGuK
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 16, 2020
जिस कारण पूर्व मे भी इन दोनो पक्षो के बीच आपसी कहासुनी हो चुकी है। बताया जाता है कि आज सुबह पैसो के लेनदेन के मामले मे इन दोनो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई।
आरोप है कि साजिद ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर ठेकेदार तौफीक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया
इस सम्बन्ध मे तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
