Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Bhopa News: वजीराबाद गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव

Bhopa News: भोपा।  युवक का फांसी लगा शव पेड पर लटका देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव वजीराबाद के जंगल मे पेड पर युवक का शव लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब मौके पर मौजूद ग्रामीणो की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की शिनाख्त गांव वजीराबाद निवासी मिन्टू पुत्र वेदपाल के रूप मे हुई।

पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को हादसे से अवगत कराया। युवक मिन्टू की मौत की खबर सुनकर परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 17 =