Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Bhopa News: विश्व जनसंख्या दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, डा. वीरपाल निर्वाल ने किया सम्मानित

भोपा।(Bhopa News) यूसुफपुर स्थित हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज में विश्व जनसंख्या दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विपिन करहेड़ा प्रथम, उजमा पटौली द्वितीय, सुहानी बेहडा थ्रू तृतीय स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के आधार पर विपिन करहेड़ा प्रथम, उजमा पटौली द्वितीय, सुहानी बेहडा थ्रू तृतीय, नगमा तिस्सा चतुर्थ व आरजू नंगला बुजुर्ग की पेंटिंग पांचवें स्थान पर रही।

समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जनसंख्या को नियंत्रित करना बहुत ही आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा ने काव्य पाठ के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।

निर्णायक मंडल में प्रबंधक सौरभ सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल, शिक्षक ब्रिजेश कुमार, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के आरके वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिक्षिका नेहा चौधरी, दीपा, आशीष कुमार, रोहताश, सुनील, प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

 

पर्यावरण राज्यमंत्री का स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पर्यावरण राज्यमंत्री के.पी.मलिक अपने मुजफ्फरनगर प्रवास के दौरान लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक, कुश पुरी के आवास पर पहुंचे।

कुश पुरी ने राज्यमंत्री के.पी मलिक का स्वागत किया एवं उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया एवम पटका पहनाकर सम्मानित किया। कुश पुरी ने उपस्थित उद्यमी के साथ पर्यावरण एवं उद्योगों के विषय पर चर्चा की एवं एनजीटी और एनसीआर के प्रभाव पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कुशपुरी ने के.पी.मालिक को मुजफ्फरनगर में परिवर्तन संस्था के तत्वधान में प्रदेश के पहले मियावकि तकनीकी द्वारा तैयार वनारोपण के विषय में भी विस्तार से बताया। उपस्थित उधमियों में मुख्यतः मनीष कपूर, मनीष भाटिया, लावण्या पुरी, हर्ष पुरी, स्कंध स्वरूप, विपुल भटनागर (चेयरमैन आई.आई.ए), नितिन चौधरी (विजय फाउंडेशन) आदि अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20857 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =