वैश्विक

Bhopal News: लड़के के हाथ पर बंधा हुआ था कलावा, युवती का बुर्का उतरवा खींचा हिजाब

Bhopal News:  वीडियो भोपाल के इस्लाम नगर इलाके का है। पीड़ित लड़की ने इस वीडियो को लेकर कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। लेकिन पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद दो लोगों के खिलाफ 151 के तहत निरोधक कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक लड़की को घेरकर कुछ लोग बुर्का हटाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लोग लड़की से बार-बार बुर्का उतारने को कह रहे हैं। उनका कहना था कि आप हमारी कौम को बदनाम कर रही हैं। लड़की से जबरदस्ती बुर्का उतरवाया जाता है।

पुलिस का कहना है कि बुर्का उतरवा रहे लोगों को संदेह था कि लड़की हिंदू है क्योंकि जिस स्कूटी पर वह बैठी थी, उस पर फूल लगे हुए थे। वहीं स्कूटी चला रहे लड़के के हाथ पर कलावा बंधा हुआ था। लड़की से जबरन लोग बुर्का उतरवाते हैं। उसने जींस पहनी थी। इस पर भी लोग टिप्पणी करते हैं। साथ ही इसका वीडियो बनाते हैं।

वीडियो में ही कुछ महिलाएं भी जबरन उस लड़की को अपना चेहरा दिखाने के लिए मजबूर कर रही हैं। युवती वीडियो में रोती हुई दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती पहले बुर्का हटाने से इनकार करती है लेकिन उसके सहयात्री के समझाने पर वह बुर्का उतारती है। इसके बाद लोग उसे हिजाब हटाकर चेहरा दिखाने को कहते हैं। इस दौरान वो उसका वीडियो भी बना लेते हैं। शुरुआत में लड़की ने विरोध किया तो महिलाएं जबरन उसका चेहरा देखने की कोशिश करती हैं।

पुलिस ने बताया कि दोपहर में एक युवक और लड़की इस्लाम नगर पहुंचे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और लड़की से बुर्का हटाने और अपना चेहरा दिखाने को कहा। लोगों का मानना था कि वह आदमी हिंदू और लड़की मुस्लिम थी।पुलिस के मुताबिक फिलहाल दो लोगों के खिलाफ 151 के तहत एक्शन लिया गया है। उन्हें इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 13 =