Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माफिया सुशील मूंछ के खिलाफ Muzaffarnagar पुलिस की बडी कार्यवाही, 90 करोड की संपत्ति जब्त

Muzaffarnagar वेस्ट यूपी के कुख्यात माफिया सुशील मूंछ पर अब शासन के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा बडी कार्यवाही की गई है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुशील मूंछ की करीब 90 करोड की संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही शुरु कर दी है, जिसपर जिला प्रशासन की मुहर भी लग चुकी है।

Sushil Moonchइस संपत्ति में स्कूल भवन तथा पेट्रोल पंप आदि भी शामिल है।आज दोपहर पुलिस लाईन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया सुशील मूंछ पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम मथेडी की 89.57 करोड की संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही को जिला प्रशासन की स्वीकृति मिल गई है। अब तक सुशील मूंछ की करीब 11 करोड की संपत्ति को जब्त किया गया है

जबकि अब 78.57 करोड की संपत्ति अगले कुछ दिनों में बाकायदा नगाडे आदि बजवाकर कुर्क की जाएगी।एसएसपी ने बताया कि सुशील मूंछ के गिरोह में कुल 52 अपराधी शामिल हैं, जिनमें मेरठ से पुलिस हिरासत से फरार हुआ कुख्यात बदन सिंह बद्दो, उसका पुत्र टोनी उर्फ मंजीत आदि शामिल है। बदन सिंह बद्दो को पुलिस हिरासत से फरार हो चुके सालों हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उसे अपनी गिरफ्त में नहीं ले पाई है।

एसएसपी ने बताया कि सुशील मूंछ ने 2003 में अपने मामा के बेटे के साथ मिलकर अवैध नकली शराब बनाने, दूसरे प्रदेशों से शराब लगाकर बेचने तथा फर्जी लेवल व होलाग्राम लगाकर अवैध शराब तैयार करने जैसे अपराध किए है। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को व्यवस्थित करने के लिए कईं फर्जी पैन कार्ड भी बनवाए गए।

एसएसपी ने बताया कि सुशील मूंछ द्वारा अवैध रूप से अपने व अपने रिश्तेदारों के नाम पर करहेडा, बेहडा सादात, ककराला, ककरौली, अलमासपुर, कूकडा तथा बीबीपुर में जायदाद खरीदी गई। इसके अलावा ककरौली में पेट्रोल पंप, तथा स्कूल की बिल्डिंग, मुजफ्फरनगर शहर के नई मंडी में दो आवासीय मकान, 2 डंपर तथा 3 टैंकरों को जब्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21424 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − thirteen =