अपराधियों को लेकर एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल का बड़ा खुलासा, दूसरे जिलों में ऐसे दे रहे वारदातों को अंजाम
मेरठ 18 अक्टूबर| प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक श्री राजीव सभरवाल ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि मेरठ जनपद के 35 अपराधी दूसरे जिलों में कर रहे अपराध
🕳️ पुलिस के डोजियर में हुआ खुलासा, हर थाने पर तैयार हो रहा रजिस्टर
मेरठ। अपराधियों ने अपराध करने का तरीका भी बदल लिया है, लेकिन पुलिसिंग पुराने ढर्रे पर ही है। मेरठ के 35 अपराधी दूसरे जिलों में अपराध कर रहे हैं।
पुलिस द्वारा बनाए जा रहे डोजियर में इन बदमाशों के नाम सामने आए हैं। एडीजी ने गृह जनपद से दूर अपराध करने वालों की निगरानी के लिए थानों में रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं।
जेल से जमानत पर छूटने के बाद मेरठ जिले के 78 अपराधी लापता हो गए हैं। उक्त अपराधी अब कहां अपराध कर रहे या फिर सामान्य जीवन काट रहे हैं, इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। पुलिस द्वारा बनाए जा रहे डोजियर में 35 अपराधी पकड़ में आए, जो कि दूसरे जनपदों में अपराध कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, उक्त 35 अपराधियों ने अपराध करने का तरीका भी बदल लिया है, ताकि वह पुलिस की पकड़ में न आए। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर उक्त अपराधियों की कुंडली पहले क्यों नहीं खंगाली।
अब एडीजी ने थाने पर रजिस्टर बनवाए हैं। जिनमें दूसरे जिलों में अपराध करने वाले शातिर अपराधी भी अंकित होंगे।
डोजियर से पकड़ में आए बदमाश
पुलिस द्वारा अपराधियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए डोजियर बन रहे हैं। उसमें अपराधियों का हुलिया, परिवार के संबंध में सारी जानकारी, जेल के दौरान मुलाकात करने वालों और जमानतियों से संबंधित सारी जानकारी डोजियर में होती है।
यह पुलिस की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। दूसरी जेलों में अपराधियों के मिलान के दौरान मेरठ जनपद के 35 अपराधी पकड़ में आए।
शुरू कर दी है मॉनिटरिंग
दूसरे जनपद में अपराध करने वाले अपराधियों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।
सभी थानों में एक नया रजिस्टर बनाया जा रहा है। जिसमें गृह जनपद से दूर अपराध करने वाले बदमाशों की पूरी जानकारी संबंधित थाना पुलिस के पास होगी। उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से निश्चित तौर पर अपराध नियंत्रित होगा। – राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन
50 उम्र पार वाले पुलिसकर्मियों की हॉटस्पॉट पर ड्यूटी नहीं : एडीजी राजीव सब्बरवाल
