Bijnor News: किसानों का शोषण किया जा रहा है, विधानसभा चुनाव से पहले की गई घोषणा झूठी निकली- Rakesh Tikait
Bijnor News: Rakesh Tikait का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किसानों को जो सौगात देने की बात कही गई थी वो सब झूठ निकली।
प्रदेश सरकार द्वारा जो भी घोषणा की गई थी उन घोषणाओं में से एक भी योजना को लागू नही किया गया है। बिजली, गन्ने के पेमेंट सहित अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत बिजनौर के कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए है। बरहाल मांगो को लेकर प्रशासन द्वारा बातचीत की जा रही है।
Rakesh Tikait बिजनौर के कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे हैं। सैकड़ो की संख्या में किसान आज अपने घरों से राकेश टिकैत की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा पत्र में किसानों के लिए बिजली फ्री सहित कई अन्य योजनाओं का लाभ देने की बात कही गई थी।
लेकिन इसके बावजूद भी आज तक किसानों को घोषणा पत्र द्वारा कहीं गई किसी भी योजना का कोई लाभ नहीं मिला है।किसानों का आरोप है कि लगातार गन्ने के मूल्य को लेकर किसान काफी समय से प्रदेश सरकार के समक्ष मुद्दा उठाते रहे।लेकिन उसके बावजूद भी 14 दिन के अंदर आज तक किसी भी मिल मालिकों द्वारा किसानों के गन्ने का पेमेंट नहीं किया गया ।
इन्हीं मुद्दों को लेकर सैकड़ो किसान धरने पर बैठे है। इस प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ताRakesh Tikait ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के साथ केवल झूठे वादे किए गए। किसानों का ना तो 14 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान हो रहा है। ना ही प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को फ्री बिजली देने वाला वादा पूरा किया गया है।
पता चला है कि अब सरकार द्वारा किसानों के ट्यूबवेल पर भी बिजली के मीटर लगाए जाएंगे। इन मीटरों के लगने से किसानों को जहां काफी नुकसान है। तो वही सरकार द्वारा किया गया वादा भी इस योजना से झूठा साबित हो रहा है।

