Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सडक हादसे मे बाईक सवार पीएसी जवान की मौत

रतनपुरी। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के मूल रूप से खतौली क्षेत्र के गांव टिटौडा निवासी योगेश बीती देर रात अपने गांव से बाईक द्वारा मेरठ जा रहा था कि जैसे ही वह बडसू सिकन्दरपुर मार्ग पर पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से सिर मे गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर से जा रहे किसी अन्य वाहन चालक ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजेन्द्र गिरी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान खतौली के गांव टिटौडा निवासी योगेश के रूप मे हुई। बताया जाता है कि मृतक योगेश पीएसी का जवान था 

हाल मे वह मेरठ पीएसी ही तैनात था। योगेश ने मेरठ के कृष्णानगर मे भी एक मकान बना रखा है। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया।

जैसे ही परिजनो को यह दुखद समाचार मिला तो परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य लोग रात मे ही रतनपुरी पहुंच गए। पुलिस ने नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21043 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + four =