उत्तर प्रदेश

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष की छुट्टी

अमरोहा। भाजपा जि‍लाध्‍यक्ष बृजेश चौधरी का अश्‍लील वीडि‍यो वायरल होने के बाद हो रही पार्टी की कि‍रकि‍री पर प्रदेश नेतृत्व ने कड़ा कदम उठाया है।

प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सि‍ंह ने भाजपा जि‍लाध्‍यक्ष को हटा दि‍या है। अब उनके स्‍थान पर ऋषि‍पाल नागर को जि‍लाध्‍यक्ष बनाया है। बता दें कि‍ भाजपा जि‍लाध्‍यक्ष बृजेश चौधरी का अश्‍लील वीडि‍यो वायरल हो रहा था। प्रदेश ही नहीं देशभर में पार्टी की छवि‍ को नुकसान हो रहा था।

इस विवाद के चलते प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सि‍ंह ने उन्‍हें जि‍लाध्‍यक्ष पद से हटा दि‍या है। सूत्रों की माने तो कई और नेता भी रडार पर हैं, इन पर भी कभी भी गाज गि‍र सकती है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 7 =