उत्तर प्रदेश

भाजपा के विधायक दल बहादुर कोरी का लखनऊ में निधन

रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और सरकार के पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी (Dal Bahadur Kori) का इलाज के दौरान निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है । जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल बहादुर कोरी 1 सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के लिए लखनऊ लाए गए थे। तभी से उनका लखनऊ के अस्पताल में उपचार चल रहा था।

 वर्ष 1993 और 1996 में सलोन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे कोरी 1997 में भाजपानीत उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण मंत्री थे। वर्ष 2009 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। हालांकि उसके बाद वह फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे।

दल बहादुर कोरी ने 53 वर्ष की आयु में हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। इस दौरान कोरी ने बताया था कि बचपन में ही पिता राम स्वरूप के निधन के कारण उन्हें पढ़ाई लिखाई बीच में ही छोड़ कर जीविकोपार्जन के काम में जुट जाना पड़ा था।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =