वैश्विक

लीबियाई बंदरगाह अल-खुम्स के पास नाव टूटी, कम से कम 74 प्रवासी डूबे

यूरोप जा रही एक नौका के लीबिया के तट के पास टूट कर डूब जाने से उस पर सवार कम से कम 74 प्रवासी डूब गए हैं। गौरतलब है कि एक अक्तूबर से लेकर अभी तक क्षेत्र में नौका टूट कर डूबने की यह कम से कम आठवीं घटना है।

संयुक्त राष्ट्र प्रवासी एजेंसी का कहना है कि घटना के वक्त नौका पर महिलाएं और बच्चों सहित कुल 120 लोग सवार थे। वह लीबियाई बंदरगाह अल-खुम्स के पास डूब गयी।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन के अनुसार, सिर्फ 47 लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका।लीबिया जिसके पास 2011 में नाटो समर्थित विद्रोह के बाद से कोई स्थिर केंद्र सरकार नहीं है

मुख्य रूप से उन अफ्रीकी प्रवासियों के लिए एक प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट है जो भूमध्य सागर को पार करके यूरोप पहुंचना चाहते हैं। 

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के मुताबिक, इस साल कम से कम 900 प्रवासियों ने क्रॉसिंग की कोशिश की है। इसके अलावा 11,000 प्रवासियों को समुद्र में ही रोक दिया गया

लीबिया वापस लौटा दिया गया। जहां अक्सर प्रवासियों को हिरासत में लेकर उनका शोषण या उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

आईओएम और संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी एजेंसी यूएनएचसीआर दोनों का कहना है कि लीबिया को प्रवासियों की वापसी के लिए सुरक्षित बंदरगाह नहीं माना जाना चाहिए। साथ ही समुद्र में बचाए या रोके गए प्रवासियों को वहां नहीं भेजा जाना चाहिए।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 14 =