Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ मुजफ्फरनगर शाखा की बैठक का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ मुजफ्फरनगर शाखा की आम सभा बैठक जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पुरुष डॉ राकेश कुमार और डॉ आभा आत्रे के सानिध्य में गुप्ता रिसोर्ट में संपन्न हुई।

बैठक में राज्य स्तरीय संघ चुनाव शाखा लखनऊ के आगामी चुनाव २८ नवंबर को होना तय हुआ है, जिस हेतु डॉ लोकेश गुप्ता व डॉ दिव्या वर्मा को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। स्थानीय शाखा का कार्यकाल सर्वसम्मति से आगामी १ वर्ष के लिए विस्तार हेतु पारित किया गया तथा डॉ नवनीत बंसल अध्यक्ष व डॉ विनीत कौशिक सचिव पद पर सुशोभित रहेंगे।

बैठक में स्थानीय समस्याओं से मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर व सीएमएस जिला अस्पताल पुरुष व महिला को अवगत कराया गया। तत्पश्चात जिले से स्थानांतरित १९ चिकित्सा अधिकारियों की विदाई व नवागंतुक १३ अधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, सीएमएस पुरुष जिला चिकित्सालय डॉ राकेश, महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ आभा आत्रे, अध्यक्ष डॉ नवनीत बंसल, सचिव डॉ विनीत कौशिक, डॉक्टर सुशांत, डॉक्टर किशोर आहूजा, डॉ दिव्या वर्मा, डॉ अनीता सिंह, डॉक्टर महक सिंह, डॉक्टर मोहित सैनी, डॉक्टर लोकेश गुप्ता, डॉक्टर योगेंद्र तिरखा, डॉक्टर संजीव गुप्ता, डॉक्टर एमपी सिंह, डॉक्टर अवनीश कुमार, डॉक्टर सतीश कुमार, डॉक्टर मशकूर आलम, डॉक्टर आस्था खोकर आदि मौजूद रहे।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =