गंगनहर मे कई दिन पुराना महिला का शव मिला
भोपा। गंगनहर मे महिला का शव बहता देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा स्थित गंगनहर मे महिला का शव बहता देख गंगनहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओ को नहला रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया।
ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। गंगनहर मे महिला का शव होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को गंग नहर से बाहर निकलवाया।
तथा वहां मौजूद भीड की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास कियास। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि सम्भवतः उक्त महिला का शव उत्तराखण्ड की और से बहकर आया है तथा शव की स्थिती देख कर प्रतीत होता है कि शव कई दिन पुराना है।
