सडक हादसे में दुल्हा व दुल्हन घायल, परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत
मुजफ्फरनगर। बीती रात भोपा इलाके के बेहड़ा अस्सा निवासी दूल्हा अंकित-दुल्हन रीटा व परिजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
देर रात्रि दुर्घटना:कार खड़े ट्रक में जा घुसी.दूल्हा-दुल्हन सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल. @muzafarnagarpol ने घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती।शलावा गांव से शादी कर वापस मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गाँव लौट रहे थे लोग. थाना खतौली क्षेत्र के कावड़ पटरी मार्ग की घटना pic.twitter.com/TObGjufmaF
— News & Features Network (@mzn_news) June 18, 2021
बताया गया है कि दूल्हा दुल्हन व परिजन मेरठ के सलावा गांव से शादी कर वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे। तभी यह हादसा हुआ। गंभीर अवस्था में दूल्हा व दुल्हन दोनों को आनंद हॉस्पिटल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है।
उनकी हालत बेहद नाजुक है और परिवार बहुत ही ज्यादा गरीब है।
इलाज के लिए इस परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत को देखते हुए गांव वालों ने अभी तक ७७ हजार रुपये इकट्ठा करके दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से इन लोगों की मदद की गुहार लगाई है।

