Budhana: गौकशी के अभियुक्त गिरफ्तार,५०० ग्राम एक दाव,एक दराती व एक छुरी भी बुढ़ाना पुलिस ने बरामद की
Budhana। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल एवं प्रभावी मार्ग निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुढ़ाना थानाप्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा व उनकी टीम गौकशी करने वालो के खिलाफ अभियान चलायें हुए है ओर गौकशी करने वालो को कानून की जद में लाकर जेल की रोटी खाने पर विवश किये हुए हैं।
आज भी गौकशी करने वाले आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गौमांस व गौकशी करने के उपकरण बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक बुढाना बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार व उनकी टीम ने गोकशी करने वाले अभियुक्तो को उनके मकान से गौकशी करते मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
पकड़े गये अभियुक्तो के नाम मौमीन पुत्र यामीन निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना मु०नगर व आमिर पुत्र मौमीन निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना मु०नगर है।पकड़े गये गौकशी करने वाले अभियुक्तो के कब्जे से १४ कि० ग्रा० गौंमास खाल,चार पैर मय खुर,सिर व गौकशी के उपकरण व एक लड़की का गुटका व एक तराजू, ०१ बाट ०१ किलोग्राम व एक बाट ५०० ग्राम एक दाव,एक दराती व एक छुरी भी बुढ़ाना पुलिस ने बरामद की हैं।पकड़े गये अभियुक्तो के खिलाफ बुढ़ाना पुलिस ने मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया हैं।
शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक रेलवे अर्पणा गुप्ता के कुशल मार्ग निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी रेलवे डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में जीआरपी थाना प्रभारी संजय कुमार यादव व उपनिरीक्षक सुनील कुमार व उनकी टीम चोरी की घटनाओ पर विराम लगाने के लिए एवं चोरों को गिरफ्तार करने में लगातार भृमनशील होकर चेकिंग अभियान चलाती रहती है
इस अभियान में शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज भी रही हैं।उल्लेखनीय है कि जहाँ अपराधी अपराध करने के नए नए तरीके इजाद करने की रणनीति बनाते हैं लेकिन जीआरपी थानाप्रभारी संजय कुमार यादव व उनकी टीम की तेजतर्रार कार्यप्रणाली के सामने यह अपराधी बेबस हो जाते हैं तथा अपनी लगन मेहनत एवं तत्प्रता के दम पर शीर्ष अधिकारियों को विश्वास मे लेकर सदैव बेहतर करने का प्रयास भी करते हैं।
आज भी जीआरपी थाना प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार व हैड कांस्टेबल प्रवीण कुमार व हैड कांस्टेबल शहजाद अली द्वारा प्लेटफार्म नम्बर एक पर रेलवे स्टेशन संदिग्धों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाए हुए थे जिस पर मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर १ रेलवे स्टेशन से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन सैमसंग जिसकी कीमत करीब ४००० हैं अभियुक्त से बरामद किया।
पकड़े गए अभियुक्त का नाम फुरकान पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला लद्धावाला थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फरनगर है। पकड़ा गये अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आधा दर्जन से ज्यादा अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं इसके पकड़े जाने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और जीआरपी थाना पुलिस का यह एक अच्छा गुड वर्क भी कहा जा सकता है।

