Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना/Muzaffarnagar News: ग्राम सराय एवं फतेहपुर खेड़ी में उपजिलाधिकारीने किया स्थलीय निरीक्षण

बुढ़ाना।।(Muzaffarnagar News)  उप जिलाधिकारीबुढाना के नेतृत्व में ग्राम सराय एवं फतेहपुर खेड़ी में स्थित तालाब खसरा संख्या २१८ एवं ३३४ का मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया।

तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन एवं उप जिलाधिकारी महोदय बुढाना अरूण कुमार के नेतृत्व में ग्राम सराय एवं फतेहपुर खेड़ी में स्थित तालाब खसरा संख्या २१८ एवं ३३४ का मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया।

ग्राम सराय में स्थित तालाब खसरा संख्या २१८ की आंशिक भाग पर फसल बो कर अवैध अतिक्रमण किया गया थाद्य अवैध अतिक्रमण को ट्रैक्टर द्वारा हटा दिया गया है मौके पर ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि तालाब की खुदाई किया जाना आवश्यक है।

इस संबंध में उक्त दोनों तालाबों की खुदाई हेतु खंड विकास अधिकारी बढ़ाना को आख्या प्रस्तुत कर दी गई है। सभी ग्राम वासियों को बताया गया के सार्वजनिक भूमि तालाब रास्ते आदि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

निशानदेही का कराया कार्य
खतौली।।(Muzaffarnagar News)  नगर पालिका परिषद खतौली के क्षेत्र में अवर अभियंता सिविल द्वारा जानसठ रोड पुल के नीचे वेंडिंग जोन निशानदेही का कार्य कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं अधिशासी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में नगर पालिका परिषद खतौली के क्षेत्र में जानसठ रोड पुल के नीचे वेंडिंग जोन निशानदेही का कार्य अवर अभियंता सिविल द्वारा कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 10 =