Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Budhana News: किन्नरों ने कोतवाली का किया घेराव, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

बुढ़ाना। (Budhana News) बीती 09 अगस्त को कुछ किन्नरों ने अपने पास रह रहे एक युवक का गुप्तांग काट दिया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी प्रकरण में आज रविवार के दिन दर्जनों किन्नर तालियां बजाते हुए बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे और वहां पर मौजूद कस्बा इंचार्ज विजयपाल सिंह काजला से उक्त मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ बुढ़ाना में किन्नरों के पास रहने लगा था। बीती 09 अगस्त से एक दो दिन पहले उक्त युवक को चांद मस्जिद के पास रह रहे किन्नरों ने बुलवाया और उसको नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसका गुप्तांग काट दिया था।

जख्मी हालत में बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे युवक ने पुलिस को बताया था कि उसको नकली किन्नर गुलजार उर्फ सीमा और जौला गांव निवासी किन्नर जलाल उर्फ राधा ने शारदा उर्फ नूरी के कहने पर उसका गुप्तांग काट दिया है।

वह चार साल से इन किन्नरों के पास रह रहा था। कुछ दिन बाद वह पंजाब चला गया था और जो वहां से कमाकर लाया था वो सब इन तीनों नकली किन्नरों ने समय समय पर उससे हडप लिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी को लेकर आज दर्जनों किन्नर बुुढाना कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज विजयपाल सिंह काजला को बताया कि इसमें किसी भी किन्नर की कोई गलती नहीं है। उनको कथित जख्मी युवक द्वारा पुरानी रंजिश के तहत झूठा फंसाया जा रहा है।

उधर बुढ़ाना पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह काजला ने किन्नरों को आश्वस्त किया और कहा कि किसी को भी झूठा नहीं फंसाया जायेगा। मामले की जांच चल रही है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 15 =