उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो जाता था, ककोड में पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी

Bulandshahr News: 2 महिलाओं की हत्या व एक आत्महत्या के मामले प्रकाश में आये है, ककोड में जहां पति ने पत्नी की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी और खुद भी दिल्ली-हावड़ा रेल रुट के ट्रैक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, यही नही चोला थाना क्षेत्र में भी एक अज्ञात महिला की हत्या कर हत्यारे फरार हो गये, पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये है।

Kakod Police Station प्रभारी नीरिक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मीरपुरा में रहने वाले मनोज कुमार गुरुवार की दोपहर को घर से अपनी पत्नी भारती (27वर्ष) को लेकर वैर स्थित बैंक जाने की कहकर निकला था। देर शाम तक दंपति के वापस न आने पर परिजनों ने ककोड़ में उनकी गुमशुदगी की तहरीर दे दी।

शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने हसनपुर बकसुआ रजवाहे के निकट एक महिला का लहूलुहान शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त भारती के रूप में हुई। कुछ ही देर में मृतका के मायके एवं ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। भारती की हत्या की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंचे सीओ सिकंदराबाद सुरेश कुमार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मृतका के भाई दौजी सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी गांव वदियार थाना पिसावा (अलीगढ़) ने मृतका के पति मनोज कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।  मनोज ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फोन पर परिजनों को हत्या की सूचना दी और कहा कि अब वह भी मरने जा रहा है जिसके बाद जब पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की तो आरोपी पति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी अपनी जान दे दी पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था और छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो जाता था।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 15 =