Fugana News: किसान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या
Fugana News:फुगाना। थानाक्षेत्र के एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने किसान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। किसान के पौते की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार फुगाना थानाक्षेत्र के गांव कुरावा निवासी राजवीर सिंह (८०) सोमवार रात को अपने ही घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। शोर होने पर घर के अन्य सदस्य जागे और घटनास्थल पर दौड़े लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार किसान के सीने में गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के संबंध में मृतक के पौते आकाश की तहरीर पर अज्ञात में थाना फुगाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं किसान की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

