उत्तर प्रदेश

 Mahant Narendra Giri Case: सीबीआई टीम तीनों आरोपियों को लेकर रवाना

 Mahant Narendra Giri की बीते 20 सितंबर को संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई टीम तीनों आरोपियों को लेकर नैनी सेंट्रल से लेकर रवाना हो गई है। आज सुबह 10 बजे से 4 अक्टूबर शाम 5 बजे तक सीबीआई आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू होगी।

 सीबीआई की टीम ने रविवार को ही जॉर्ज टाउन थाने के माल खाने से महंत नरेंद्र गिरि और तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन के साथ-साथ बाघंबरी गद्दी के सीसीटीवी के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिए हैं।

इससे पहले आज सुबह तकरीबन 9 बजे सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में जेल पहुंची । साथ मे तीन प्रिज्म वैन भी थी । CBI की टीम 6 सदस्यों सहित भारी पुलिस बल के साथ नैनी सेंट्रल जेल पहुंची। CBI जेल में बने अस्पताल में तीनों आरोपियों का मेडीकल कराने के बाद जेल अपनी कस्टडी रिमांड में लेकर सुबह 9.30 के बाद रवाना हुई। वही आनंद गिरी के वकील भी जेल पहुंचे है वे आनंद गिरी से मुलाकात किये और बताया कि आनंद गिरी ने अपने आप को बेकुसूर बताया है उन्हें सीबीआई की जांच पर भरोसा है।आनंद गिरी के वकील विजय द्विवेदी ने कहा सीबीआई 4 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक आरोपियों को रिमांड रखेगी इस दौरान आनंद गिरी को सीबीआई हरिद्वार भी ले जा सकती है।

 नरेंद्र गिरि महाराज की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई थी जिसके बाद अब पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। आप को बता दे सीबीआई की टीम 3 दिन पहले ही प्रयागराज में आकर के तफ्तीश शुरू कर दी है और लगातार तीन दिनों तक मठ में जा कर मठ में मौजूद साधु संतों और सेवकों से पूछताछ कर रही हैं। इसके साथ ही मठ का वीडियोग्राफी भी करवाया गया है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 8 =