उत्तर प्रदेश

झपकी आने से एनएच-2 पर ट्रक से टकराई बस, चालक की मौत, दर्जनभर यात्री घायल

चंदौली जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के नेशनल हाईवे-2 पर बस और ट्रक की टक्कर से दर्जनभर यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है

हादसा चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के पास एनएच-2 पर हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल मरीजों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

 बस पटना से वाराणसी आ रही थी। ड्राइबर को नींद के आने के चलते हादसा बताया जा रहा है। एक झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई। हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

टक्कर के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने सभी नजदीकी अस्पताल भेजा।

वहां पहुंचते ही प्राथमिक उपचार के बाद आधा दर्जन गंभीर मरीजों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों में ज्यादातर परीक्षार्थी शामिल हैं, जो की पटना में आयोजित सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की परीक्षा देकर लौट रहे थे।

घायलों में अभिषेक रजक(22) सिंगरौली, लल्लू मिश्रा(38) मधुबनी मध्यप्रदेश, सूरजपाल(52) फत्तेपुर, राजेश मिश्रा प्रयागराज, कमला(22) कानपुर देहात, लाल बहादुर(33) अंबेडकर नगर, अमित कुमार(33)कुशीनगर, अनुपम यादव(27) अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश, समीर कुमार(20) शेखपुर मिथिलेश कुमार नालंदा, बिहार के निवासी है। इसके अलावा वाराणसी निवासी ड्राइवर धंजी की मौत हो गई।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 14 =