Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बसों को रात्रि के समय शहर के बीच से होकर संचालित किये जाने के लिए  निर्देशित किया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से लखनऊ आने-जाने के लिए स्कैनिया बस चलाने और दिल्ली-देहरादून मार्ग पर अनुबंधित बसों को रात्रि के समय शहर के बीच से होकर संचालित किये जाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया है।

पूर्व में मुजफ्फरनगर से लखनऊ आने-जाने के लिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर स्कैनिया/एसी बसों को चलाया गया था किंतु कारणवश उनका संचालन बंद कर दिया गया है। ट्रेन से यात्रा करना भी सुविधाजनक नहीं है

क्योंकि मुजफ्फरनगर से होकर लखनऊ को जाने वाली एकमात्र ट्रेन नौचंदी एक्सप्रेस, जो फिलहाल २१ अप्रैल तक रद्द कर दी गई है, में भी एक ही एसी कोच है। प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राज्य सडक परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर को संबोधित पत्र में यात्रियों के आवागमन में सुविधा के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर डिपो को आबंटित नई एसी बसों में से एक बस प्रतिदिन संचालित किये जाने की अपेक्षा की है।

इसके साथ ही मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर दिल्ली-देहरादून मार्ग पर अनुबंधित बसों का संचालन रात्रि के समय शहर के बीच, शिव चैक से होकर कराये जाने के निर्देश दिये हैं ताकि शहरवासियों को असुविधा ना हो।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =