Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर थाना क्षेत्र के सौरम मार्ग पेड पर लटका मिला युवक का शव

शाहपुर। थाना क्षेत्र के सौरम मार्ग पर पेड पर एक युवक का शव लटका देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। युवक द्वारा आत्म हत्या की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पेड पर लटके शव को नीचे उतरवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया तथा मामले की छानबीन शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसारजनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शौरम के जंगल में आज सुबह एक युवक की लाश पेड पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बीती रात से लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी।

जानकारी के मुताबिक जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शौरम के जंगल में आज सुबह एक युवक की लाश पेड पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान कस्बा शाहपुर के मौहल्ला गोकुलपुरी निवासी भरत कुमार के रूप में हुई। युवक बीती रात करीब साढे नौ बजे से अपने घर से लापता था।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी।

युवक की उम्र करीब २५ वर्ष बताई जा रही है।इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 13 =