Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लॉकडाउन का उल्लंघन कर सडकों पर घूमने वाले लोगां के खिलाफ चलेगा अभियानः एसएसपी

मुज़फ्फरनगर। जनपद में अब लॉकडाउन का उल्लंघन कर सडकों पर घूमने वाले लोगां के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कडी कार्यवाही की जाएगी।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि कोरोना/लॉक डाउन के दृष्टिगत शाम ७ बजे से सुबह ७ बजे तक अभियान चलाकर लॉकडाउन/कर्फ़्यू का पालन कराया जाएगा।

अनावश्यक रूप से घूमने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा दुपहिया वाहनों पर दो व्यक्तियों के घूमने पर कार्यवाही की जायेगी सिर्फ स्वास्थ्य की इमरजेंसी के लिए ही दुपहिया वाहन पर दो व्यक्ति बैठ सकेंगे।

एसएसपी ने अवगत कराया कि घर से बाहर निकलते समय मास्क, गमछा या किसी अन्य कपडे का प्रयोग कर मुंह को ढककर ही घर से बाहर निकले तथा सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों के खिलाफ भी इस अभियान के तहत कार्यवाही की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 4 =