उत्तर प्रदेश

पार्टी लाइन के खिलाफ काम कर रहे, बगावत करने वाले प्रत्याशियों पर गिरी गाज

प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ उतरे अनधिकृत प्रत्याशियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमे से कई पदाधिकारी पार्टी लाइन के खिलाफ काम कर रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंचायत चुनाव में सहभागिता करने वाले पार्टी के प्रदेश मंत्री सहित जिलों के महामंत्रियों के त्याग पत्र स्वीकार करते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल द्वारा तय नीति के अनुसार प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री अथवा उनके परिजनों के पंचायत चुनाव निर्वाचन में सहभागिता करने पर उन्हें पार्टी के दायित्व से त्याग पत्र देना होगा।

इसी संदर्भ में विगत दिनों से विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने त्याग पत्र प्रस्तुत किए जिसे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वीकार करके उन्हें पदमुक्त कर दिया है। पाठक ने बताया कि पार्टी के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव को पंचायत चुनाव में सहभागिता के कारण उनका त्याग पत्र स्वीकार करते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया है।

इसके साथ ही रामपुर से महासिंह राजपूत, गौतम बुद्ध नगर से अमित चौधरी, पीलीभीत से गुरूभाग सिंह, कासगंज से सत्येन्द्र कश्यप, मैनपुरी से बलवीर धनगर तथा फिरोजाबाद जिले से अविनाश भोले को पंचायत चुनाव में सहभागिता के कारण पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला महामंत्री पद से मुक्त कर दिया है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + fifteen =