Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दुष्कर्म के आरोप के कारण भक्तिभूषण गोविंद  व  कृष्णमोहन दास के खिलाफ मुकदमा

भोपा। पुलिस ने शुकतीर्थ के गौडीय मठ में शिक्षा के नाम पर बच्चो को बंधक बनाकर उनसे काम कराने एवं उनके साथ दुष्कर्म के आरोपो के चलते

पिछले दिनो चाइल्ड हेललाइन की टीम व पुलिस द्वारा की गई छापामारी के बादपुलिस ने बंधक बनाए गए बच्चों को मुक्त कराने के साथ इस प्रकरण के आरोपी दोनो संचालको भक्तिभूषण गोविंद महाराज व उनके शिष्य कृष्णमोहन दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ स्थित गौडीय मठ मे शिक्षा के नाम पर बच्चों को बंधक बनाकर उनसे काम कराया जाता था।

उक्त शिकायत पर बीते दिनो चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने पुलिस की मदद से छापामारी करते हुए बंधक बनाए गए बच्चो को मुक्त कराया। तथा मैडिकल रिर्पोट मे चार बच्चो के साथ दुष्कर्म के आरोप के कारण भोपा थाने पर इस सम्बन्ध मे आरोपियो के खिलाफ मु.अ.सं.222/20 धारा 323,504,377 आईपीसी व पोक्सो की धारा 5-एफ/6 एक्ट के तहत गोडिय मठ के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

भोपा पुलिस ने उक्त मामले के आरोपी दोनो संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21043 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + three =